विश्व बैंक ने किन देशों को कितना लोन दिया है? देखें आपके देश ने कितना लोन लिया है विश्व बैंक से ?

दुनिया के लगभग सभी विकासशील देशों की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में विश्व(World Bank) की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। अधिकांश देश, जिनके पास विकास कार्यों, आधारभूत ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क-रेल परियोजनाओं और गरीबी घटाने वाले योजनाओं के लिए पर्याप्त संसाधन नही होते, वे विश्व बैंक से ऋण लेते हैं। अक्सर लोग यह प्रश्न पूछते है कि विश्व बैंक ने किस देश को कितना लोन दिया है । इस पूरी जानकारी को समझने के लिए हमें विश्व बैंक की संरचना, उसके ऋण देने के नियम और ऋण सूची की प्रकृति को समझना जरूरी है।

विश्व बैंक किन संस्थाओं के माध्यम से लोन देता है ?

विश्व बैंक दो मुख्य संस्थाओं के माध्यम से ऋण प्रदान करता है —

1. IBRD — International Bank For Reconstruction and Development. यह संस्था मीडियम आय वाले देशों और आर्थिक रूप से स्थिर विकासशील देशों को कम ब्याज दर पर लोन देती है।

2.IDA — International Development Association. यह संस्था दुनिया के सबसे गरीब देशों को अत्यंत कम ब्याज या ब्याज मुक्त( इंटरेस्ट-फ्री) लंबे समय के लिए ऋण और अनुदान देती है ।

इन दोनों संस्थाओं द्वारा दिया गया कुल ऋण को ही आम तौर पर ” विश्व बैंक के कर्ज़” कहा जाता है।

विश्व बैंक की पूर्ण ऋण सूची क्यों बदलती रहती है ?

विश्व बैंक की ऋण सूची कोई स्थिर सूची नहीं होती। यह कई कारणों से लगातार बदलती रहती है:

• देश कभी नया ऋण लेते हैं, तो कभी पुराना ऋण चुकाते रहते हैं।

• परियोजनाओं की प्रगति पर आधारित किश्तें अलग-अलग समय पर जारी की जाती हैं।

•हर वर्ष विश्व बैंक की Annual Lending Report और कंट्री वाइज पोर्टफोलियो अपडेट होते हैं।

• किसी देश की राजनीतिक या आर्थिक स्थिति बदलने पर ऋण की मात्रा भी बदल सकती है।

इसी कारण पूरी दुनिया की सटीक और और अस्थाई सूची कभी उपलब्ध नहीं होती; बल्कि यह बदलती हुई रूप में विश्व बैंक की आधिकारिक पर निर्भर करता है।

कौन से देश पर कितना कर्ज़:

• विश्व बैंक की शीर्ष 10 कर्जदार देशी की सूची:-

  1. इंडिया ( US $24.3 अरब (लगभग 3.28 लाख करोड़))
  2. इंडोनेशिया (US $21.2 अरब)
  3. पाकिस्तान ( US $ 20.0 अरब)
  4. यूक्रेन ( US $16.6 अरब)
  5. कोलंबिया ( US $16.4 अरब)
  6. ब्राजील। ( US $15.5 अरब)
  7. फिलीपीनीज ( US $14.7 अरब)
  8. चाइना ( US $14.4 अरब)
  9. मैक्सिको ( US $13.8 अरब)
  10. तुर्की ( US $12.7 अरब)
  11. आर्गएंटीना( US $12.1 अरब)
https://digitalakhilesh.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*