SBI आशा छात्रवृत्ति आवेदन 2025-26. कौन आवेदन कर सकता है?
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
SBI आशा छात्रवृत्ति 2025-26 — परिचय
SBI की CSR शाखा,SBI Foundation, हर साल “आशा छात्रवृत्ति” नामक छात्रवृत्ति कार्यक्रम चलाती है। यह कार्यक्रम आर्थिक रूप से कमजोर, लेकिन मेधावी छात्रों को उनकी शिक्षा जारी रखने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। शिक्षा की निरंतरता बनाए रखने में वित्तीय बधाए अक्सर बड़ी चुनौती होती हैं, और SBI आशा स्कॉलरशिप इस चुनौती को कम करने में सहायक होती है।
2025-26 के मॉडल में इस स्कीम को “SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship” के रूप में जारी किया गया है।
√ कौन आवेदन कर सकता है ? पात्रता (Elegibility)
SBI आशा स्कॉलरशिप की पात्रता कई स्तरों पर विभाजित है -स्कूल, स्नातक(UG), स्नाकोत्तर(PG), तथा विशेष कोर्स(जैसे IIT,IIM, मेडिकल, विदेश अध्ययन आदि)।
1.राष्ट्रीयता – आवेदनकर्ता भारतीय नागरिक होना चाहिए।
2.शैक्षणिक स्तर
• स्कूल स्तर: कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
• कॉलेज/विश्वविद्यालय स्तर: स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में नामांकित छात्र इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं।
• विशेष कोर्स: जैसे कि IIT,IIM, मेडिकल और विदेश में अध्ययन वाले छात्र भी शामिल हैं।
3. अकादमिक प्रदर्शन:
° पिछले शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 75% अंक या CGPA 7.0 होना चाहिए ।
°SC/ST छात्र-छात्राओं के लिए 10% की छूट दी गई है यानी न्यूनतम अंक 67.5% या CGPA 6.30 ।
4. आय सीमा(Financial/Family Income)
•स्कूल छात्र (कक्षा 9 से 12): परिवारिक वार्षिक आय अधिकतम ₹3,00,000 होनी चाहिए।
• कॉलेज/UG/PG/ विशेष पाठ्यक्रम: यहां भी अधिकतम परिवारिक आय की सीमा होती है, जैसे कि कुछ श्रेणियों में ₹6,00,000 तक भी निर्धारित है।
5. लिंग और आरक्षण
• आवेदन में 50% सीटे महिलाओं के लिए आरक्षित की गयी हैं।
• साथ ही SC/ST छात्र-छात्राओं के लिए विशेष आरक्षण भी है ( SC ST दोनों वर्ग को 25%) ।
6.बैंक खाता
आवेदनकर्ताओं का खाता SBI बैंक में होना अनिवार्य है ताकि छात्रवृत्ति राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जा सके।

छात्रवृत्ति राशि(Scholarship Amount)
SBI आशा स्कॉलरशिप में छात्र के स्तर कोर्स के आधार पर अलग-अलग आर्थिक सहायता दी जाती है:
•स्कूल(कक्षा 9-12): लगभग ₹15,000 तक छात्रवृत्ति मिल सकती है।
•स्नातक(UG): यह राशि बड़े कॉलेजों/ विश्वविद्यालय में नामांकन और छात्रों की योग्यता के अनुसार बढ़ सकती है।
• उच्च स्तरीय कोर्स( IIT/IIM/ मेडिकल/विदेश): इन श्रेणियों में अधिक राशि उपलब्ध हो सकती है – विशेष रूप से विदेश में पढ़ने वालें छात्रों को ₹ 20,000,00 तक मिल सकती है।


Tốc độ tải game tại 888slot con được tối ưu nhờ máy chủ đặt tại Singapore và Hồng Kông – đảm bảo độ trễ thấp, không giật lag dù bạn ở bất kỳ tỉnh thành nào tại Việt Nam. TONY01-12