aadhar card pan card link
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
भारत सरकार ने वित्तीय पारदर्शिता बढ़ाने और इनकम टैक्स देने वाले की पहचान को एकीकृत करने के उद्देश्य से PAN(Permanent Account Number) ko Aadhaar Card से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। यह प्रक्रिया न केवल टैक्स से जुड़े कार्यों को सरल बनाती है, बल्कि फर्जी PAN कार्डों पर नियंत्रण रखने में भी मदद करती है l अगर आप टैक्स देने वाले में से है, बैंकिंग या वित्तीय लेन देन करते हैं, तो PAN- Aadhaar लिंक करना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है।
PAN–Aadhaar लिंक करने के तरीके
PAN को Aadhar से लिंक करना बहुत आसान है और इसे आप कुछ मिनटों में ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं। सरकार ने इसके लिए एक विशेष पोर्टल भी उपलब्ध कराया है।
1. इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल के माध्यम से
1.सबसे पहले इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2.’Quick Links’ सेक्शन में जाकर ‘Link Aadhar’ पर क्लिक करें।
3. अपना PAN नंबर,Aadhar नंबर और नाम दर्ज करें।
4. अगर आपके आधार में केवल वर्ष दर्ज है, तो संबंधित विकल्प चुने।
5.कैप्चा कोड डालें और ‘Link Aadhar’ पर क्लिक करें।
6.सफलतापूर्वक लिंक होने पर स्क्रीन पर एक संदेश दिखाई देगा।
SMS(मैसेज) के जरिए PAN-Aadhaar लिंक
आप SMS के माध्यम से भी PAN-Aadhaar लिंक कर सकते हैं। इसके लिए:
• अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से यह मैसेज भेजें:
UIDPAN<स्पेस>Aadhaar नंबर<स्पेस>PAN नंबर
और इसे 567678 या 56161 पर भेज दे।
उदाहरण :
UIDPAN 123456789012 ABCDE1234F
लिंकिंग की स्थिति कैसे जांचे ?
• इनकम टैक्स पोर्टल पर जाएं।
•”Link Aadhaar Status” पर क्लिक करें।
•अपना PAN और Aadhar नंबर दर्ज़ करें।
• आपकी लिंकिंग की वर्तमान स्थिति स्क्रीन पर दिखाई जाएगी।
PAN–Aadhaar लिंक क्यों जरूरी है ?
1.इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग में सुविधा: Adhaar से लिंक किए बिना ITR फाइल करना मुश्किल हो जाती है। लिंक होने पर आपके विवरण स्वचालित रूप से सत्यापित हो जाते हैं।
2. फर्जी PAN कार्डों पर रोक: एक ही व्यक्ति के कई PAN इस्तेमाल करने की संभावना कम हो जाती है, जिससे वित्तीय पारदर्शिता बढ़ती है।
3. बैंकिंग और KYC प्रॉसेस में आसानी: कई बैंक और वित्तीय संस्थान PAN – Aadhaar लिंक स्थिति चेक करते हैं। लिंक होने पर आपका KYC ऑटोमैटिक और तुरंत सत्यापित हो जाता है।
4.IT विभाग द्वारा सेवाओं का सुचारू उपयोग: Refund, Form 26AS, AIS आदि सेवाओं में किसी रुकावट से बचने के लिए लिंकिंग आवश्यक है।
निष्कर्ष
PAN–Aadhaar लिंक करना आज के समय में हर करदाता के लिए जरूरी हो गया है। यह न केवल वित्तीय लेन-देन को सुगम बनाता है, बल्कि सरकारी दस्तावेजों की विश्वसनीयता भी बढ़ाता है। अगर आपने अभी तक अपने PAN को Aadhaar से लिंक नहीं किया है, तो इसे तुरंत ऑनलाइन या SMS के माध्यम से पूरा कर लें, ताकि भविष्य में किसी भी वित्तीय प्रक्रिया में रुकावट न आए।


Để tạo thêm động lực cho hội viên tham gia cá cược thì nhà cái đã thiết lập vô xn88 com chương trình ưu đãi đặc sắc. Thương hiệu không ngần ngại đầu tư một khoản tiền rất lớn để tổ chức nhiều sự kiện tri ân nổi bật dành cho mọi đối tượng. Một trong những món quà tặng đặc biệt nhất là hoàn tiền khi thua cược. TONY12-26